Tuesday, September 3, 2019

गणपति बप्पा मोरया

लड्डुओं का भोग लगाएं
आए बप्पा मोरया
मोदक रच-रच बनाएं
आए बप्पा मोरया
जय श्री बप्पा मोरया
जय-जय बप्पा मोरया
पान चढ़े, फूल चढ़े
मेवा भरपूर चढ़े
रच-रच भोग लगाएं
आए बप्पा मोरया
श्री गणपति बप्पा मोरया
जय-जय बप्पा मोरया
एकदंत,दयावंत
कृपा बरसाने आ गए
पीताम्बर पहनकर
विघ्न मिटाने आ गए
लड्डु भर-भर चढ़ाओ
आए बप्पा मोरया
श्री गणपति बप्पा मोरया
जय-जय बप्पा मोरया
छवि है निराली
मूषक की सवारी
लम्बोदर पीताम्बर
कृपा बरसाने आ गए
चरणों में शीश झुकाओ
आए बप्पा मोरया
श्री गणपति बप्पा मोरया
जय-जय बप्पा मोरया
***अनुराधा चौहान***

No comments:

Post a Comment