Saturday, February 9, 2019

हाइकु (माँ सरस्वती)

प्रकटोत्सव
वीणा वरदायिनी
आई पंचमी

हृदय बसी
मनभावन छवि
माँ सरस्वती

मनमोहनी
माँ शारदा मूरत
है अलौकिक

माँ सरस्वती
तुझको है अर्पण
यह जीवन

छवि पावन
हर दिल बसती
माँ सरस्वती

 दो माँ शारदा
ज्ञान का वरदान
मिटा अज्ञान

 ***अनुराधा चौहान***स्वरचित हाइकु

2 comments: